Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन

ADVERTISEMENTS Ad

गंगोत्री हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. रविवार सुबह एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर नालूपानी के पास सड़क पर पलट गया. गनीमत रही वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई
हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लोडर वाहन देहरादून से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर उत्तरकाशी की ओर जा रहा था. इस दौरान सामने से बस आते देख लोडर चालक ने ब्रेक लगाए तो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.
वाहन के पलटते ही वाहन में मौजूद फर्नीचर निर्माण से संबंधी सामान सड़क पर बिखर गया. बताया जा रहा है हादसे के दौरान लोडर वाहन में दो लोग सवार थे. गनीमत रही दोनों लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉