Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

संपत्ति विवाद के चलते भतीजे ने की चाचा की हत्या, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  पथरी थाना क्षेत्र के धारीवाला गांव में एक व्यक्ति सुरेश की हत्या के मामले में राजफाश करते हुए सगे भतीजे सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूल किया कि उसने चुन्नी से गला घोंटकर चाचा की हत्या की और उसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने की।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। दोनों में संपत्ति विवाद चल रहा था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दो दिसंबर को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि धारीवाला गांव में सुरेश (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल टीम सहित मौके पर पहुंचे तो सुरेश का शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। परिजन इसे फांसी बताकर रो रहे थे, लेकिन मृतक के गले पर चोट और दबाव के निशान देख पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुरेश अविवाहित था, इसलिए परिवार की ओर से किसी ने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने अपनी तरफ से खुद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि सुरेश की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने परिवारजनों से अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान भतीजा सुनील बार-बार अपनी कहानी बदल रहा था और शोर मचाते हुए फांसी की बात दोहरा रहा था। पता चला कि सबसे पहले वही सुरेश के कमरे तक पहुंचा था और उसने ही घरवालों को बताया कि चाचा ने फांसी लगा ली और वह शव को नीचे उतार चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

पुलिस का शक गहराया तो उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में सुनील टूट गया। उसने बताया कि चाचा सुरेश रोज शराब पीकर उसे गाली देता था और अपमानित करता था। इसके अलावा चाचा अपनी जमीन बेच रहा था, जिसका वह विरोध कर रहा था और जमीन बेचने से मना कर रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉