Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

डेंजर जोन क्वारब में सुबह अचानक पहाड़ दरक जाने से मार्ग फिर बंद

ADVERTISEMENTS Ad

सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा – हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत डेंजर जोन क्वारब में आज सोमवार सुबह अचानक पहाड़ दरक जाने के बाद से सड़क बंद हो गई। जिसके बाद से जाम में फंसे सैकड़ों वाहनों को वापस भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके बावजूद महज 15 मिनट बाद मलवा आने से दोबारा मार्ग बंद हो गया। जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे क्वारब पुल के पास डेंजर जोन में पहाड़ भरभरा कर सड़क पर गिर गया। जिससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर मौजूद जेसीबी के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास लगातार किए गए, लेकिन पहाड़ से बार-बार मलबा गिरने से काफी ज्यादा दिक्कतें पेश आई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

महज 15 मिनट के लिए खुला मार्ग, फिर बंद

ADVERTISEMENTS Ad

काफी मशक्कत के बाद सड़क छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दी गई, लेकिन तब तक कई व वापस भी लौट गए थे। मौके पर मौजूदपुलिस वालंटियर अंकित सुयाल मौके पर हैं और व्यवस्था देख रहे हैं। मौके पर मौजूद एनएच के सहायक अभियंता जेई जगदीश पपने व गिरीश पांडे ने बताया कि सड़क को खोले जाने का भरकस प्रयास किया जा रहा है, संवाददाता के अनुसार सड़क फिलहाल मार्ग पूरी तर खुलने की उम्मीद कम ही व्यक्त की जा रही है। वहीं, एनएच के तमाम आला अधिकारियों के अलावा पुलिस के जवान भी मौके पर हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉