Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल कांड: पुलिस की फोरेंसिक टीम ने आरोपी उस्मान के घर और घटनास्थल का मौका मुआयना किया, सीसीटीवी की डीवीआर जांच के लिए अपने कब्जे में ली

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-बालिका से हुई दरिंदगी के मामले में फोरेंसिक टीम ने आरोपी उस्मान के घर और घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। टीम ने गैराज से कई नमूने लिए, वहां खड़े वाहन में ही बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। आरोपी के घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी टीम ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. हेमंत होल्कर के नेतृत्व में हल्द्वानी और रुद्रपुर की टीम नैनीताल पहुंची। मल्लीताल कोतवाली प्रभारी हेमचंद्र पंत और जांच अधिकारी आशा बिष्ट के साथ फोरेंसिक टीम ने आरोपी के घर और गैराज का मौका मुआयना किया। दो घंटे तक टीम ने गैराज के हर हिस्से की गहनता से जांच करने के बाद  संदिग्ध मिली कई वस्तुओं को सील कर कब्जे में ले लिया। इस दौरान वहां पीले टेप से बैरिकेडिंग कर बाहरी लोगों को आने से रोक दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के घर के नीचे बने गैराज के अंदर पार्क वाहन में घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद बालिका को वाहन से बाहर उतारने के बाद दोबारा वाहन गैराज से बाहर निकालकर सड़क किनारे खड़ा किया गया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल पर कई लोगों से इस संबंध में पूछताछ की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

पुलिस ने शनिवार को जिन तीन वाहनों को कब्जे में लिया, वे तीनों ही लाल रंग के हैं। पीड़ित बालिका इतना ही बता पाई थी कि लाल रंग की गाड़ी में उससे दरिंदगी की गई। इसके बाद पुलिस उस वाहन को कब्जे में लेने चली तो मालूम हुआ कि उस्मान के तीनों वाहन लाल रंग के हैं। इनमें एक थार गाड़ी भी है। अब लाल रंग के किस वाहन में घटना हुई, यह स्पष्ट नहीं है। बच्ची को दिखाकर पहचान कराई जा सकती है। उसके बाद उससे साक्ष्य लिए जाएंगे। कोतवाल हेमचंद्र पंत ने बताया कि

जल्द ही घटना में प्रयुक्त वाहन से नमूने एकत्रित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉