Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मां नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 28 अगस्त से होगा शुभारंभ, सांसद अजय भट्ट करेंगे उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- श्री रामसेवक सभा के तत्वावधान में मां नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ 28 अगस्त से होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट करेंगे।
सभा भवन में पत्रकारों से बातचीत में सभा पदाधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त की अपराह्न में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद भक्तों का दल कदली वृक्ष लेने चोपड़ा गांव (ज्योलीकोट) जाएगा। कदली वृक्ष 29 अगस्त को नैनीताल लाए जाएंगे। उसी दिन नगर भ्रमण और धार्मिक-सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

30 अगस्त को मां नन्दा-सुनन्दा की मूर्तियों का निर्माण होगा, जबकि 31 अगस्त को नंदाष्टमी का मुख्य पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव पांच सितम्बर तक चलेगा। अंतिम दिन मां नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
इस वर्ष महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही, पिथौरागढ़ से लखिया भूत का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।
सभा पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर और डोले के आसपास अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए श्रद्धालुओं को सेल्फी और वीडियो बनाने से रोका जाएगा। उन्होंने महोत्सव को भव्य बनाने में प्रशासन और जिलाधिकारी वंदना के सहयोग के लिए आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉