Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी के निर्देशों पर नशे के सौदागरों पर कार्यवाही जारी: पुलिस ने 8 पेटी देशी शराब के साथ ऑटो चालक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में  आज 25 जुलाई को अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

पुलिस टीम द्वारा गौला बायपास रोड स्थित प्रथम यात्री विश्राम गृह के पास चैकिंग के दौरान एक वाहन ऑटो संख्या यूके 04 टीबी 0604 को रोका गया। तलाशी लेने पर ऑटो में 08 पेटी (कुल 384 टेट्रा पैक) माल्टा फ्लेवर देशी शराब बरामद की गई, जिसे तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ आर्य पुत्र नरेश कुमार निवासी नवारखेड़ा गौलापार, काठगोदाम, नैनीताल
पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज यादव कांस्टेबल सुनील कुमार कांस्टेबल मो० यासीन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉