Medical
क्राइम/दुर्घटनाराष्ट्रीय

सीबीआई ने दिल्ली के बुराड़ी थाने में मारा छापा: थाने के निरीक्षक और उप निरीक्षक को 10 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली- सीबीआई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के बुराड़ी पुलिस थाने में छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। सीबीआई ने थाने के निरीक्षक संदीप अहलावत और उपनिरीक्षक भूपेश कुमार को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, निरीक्षक ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की घूस मांगी थी। सीबीआई को मिली जानकारी के आधार पर जब छापा मारा गया, तब उपनिरीक्षक भूपेश कुमार रंगे हाथों 10 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था। इसके बाद संदीप अहलावत को भी गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों के आवासों की भी तलाशी  ली। सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ा मामला है, जिसमें और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। पुलिसकर्मियों की संपत्तियों की जांच के साथ ही उनसे पूछताछ की जाएगी, जिससे उनकी अन्य गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉