Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जय मां शारदा जनकल्याण समिति ने सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में किया कार्य, राज्य सरकार की योजनाओं से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का अवसर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जय मां शारदा जनकल्याण समिति ने महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। समिति की अध्यक्ष नीमा बिष्ट ने बताया कि समिति द्वारा सिलाई बुनाई के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से जो योजनाएं चलाई जा रही है उनका हम लाभ ले रहे है। इस कार्य से न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है, बल्कि वे अपने परिवारों का पालन पोषण करने के साथ रोजगार भी प्राप्त कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

इस पहल से जुड़ी महिलाएं अब खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर रही है। जिसका परिणाम है, कि महिलाएं घर से बाहर निकलने के बजाय घर पर ही अच्छा काम करके अपनी आजीविका कमा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य सरकार का ये प्रयास न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रहा है। इन महिलाओं की मेहनत और संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि अगर अवसर और सही मार्गदर्शन मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। समिति की अध्यक्ष और सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। और आगे भी इस प्रकार की योजना और मार्गदर्शन के लिए सरकार से गुजारिश की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉