Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद, फरार साथी की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  मुखानी और रामनगर क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटकर फरार होने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। लगातार तीन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को कालाढूंगी रोड से धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से लूटे गए मंगलसूत्र के पेंडल भी बरामद किए गए हैं, जबकि उसका एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार पहली घटना 30 जनवरी को देवभूमि सैनिक कॉलोनी फतेहपुर (थाना मुखानी) में हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने पता पूछने के बहाने महिला का मंगलसूत्र झपट लिया। दूसरी वारदात 4 फरवरी को ऊँचापुल क्षेत्र में हुई, जहां दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए दो बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। तीसरी घटना 6 फरवरी को रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में सामने आई। तीनों मामलों में संबंधित थानों में बीएनएस की धारा मुकदमा दर्ज किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध बाइक एचआर 29 एएफ 2325 की पहचान की गई।

कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को रोक लिया। चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पीछे बैठा आरोपी जंगल की ओर भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज गांधी (36 वर्ष) निवासी पदमपुर, थाना मिल्क खाना, जिला रामपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

पूछताछ में आरोपी ने तीनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसने बताया कि वे फिर से वारदात करने हल्द्वानी आ रहे थे, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ लिए गए।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु के पेंडल बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी पर हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा रामपुर (उ.प्र.) में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत पांच अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉