Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पंचायत चुनाव में अपहरण प्रकरण पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई आज, जनता में गहरी उत्सुकता

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के दिन 14 अगस्त को मतदान से पहले 5 जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण प्रकरण पर आज (सोमवार) नैनीताल हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर आमजन की निगाहें लगातार टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह मामला मुख्य न्यायाधीश की पीठ में सुनवाई हेतु 21वें नंबर पर सूचीबद्ध है।
गौरतलब है कि 14 अगस्त को हुई पिछली सुनवाई में खंडपीठ ने नैनीताल के एसएसपी को गुमशुदा सदस्यों को मतदान में शामिल कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनका पता न लग पाने से वे मतदान में भाग नहीं ले सके। बाद में एसएसपी की ओर से कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया गया, जिसमें कहा गया कि संबंधित सदस्य स्वेच्छा से मतदान में शामिल नहीं हुए। अब इन शपथ पत्रों पर भी कोर्ट में बहस होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

इस मामले में एक और अहम पहलू यह है कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने गुम सदस्यों की गैरमौजूदगी में मतगणना कर तो ली, लेकिन विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र जारी नहीं किया और मतपत्रों को सुरक्षित रखा। ये मतपत्र भी आज कोर्ट में पेश होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

इस बीच गुमशुदा सदस्यों ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि वे अपहृत नहीं हुए, बल्कि अपनी मर्जी से घूमने गए थे। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस आज इन सदस्यों को कोर्ट में पेश कर सकती है।

इसके अलावा, तल्लीताल थाने में कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों की ओर से दर्ज एफआईआर की प्रतियां भी कोर्ट में रखी जाएंगी। ऐसे में हाईकोर्ट के रुख को लेकर जनता में गहरी उत्सुकता बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉