Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद जारी, ऊर्जा निगम ने अडानी ग्रुप से किया करार

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में स्मार्ट बिजली मीटर लगने का कार्य जारी है। ऊर्जा निगम अब पुराने मीटर के बदले नया स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद में जुट गया है। इन नए स्मार्ट मीटर में आप अपने फोन से ही बिल भर सकते हैं।
उत्तराखंड में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के लिए ऊर्जा निगम ने अडानी ग्रुप की कंपनी के साथ करार किया है। आपको बता दें कि कुमाऊं मंडल में 6.55 लाख उपभोक्ताओं के घरों में नए मीटर लगाए जाने हैं। अनुबंधित कंपनी के सर्किल प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि दो चरणों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि पहले चरण में ऊर्जा निगम के सभी विद्युत उपकेंद्र को स्मार्ट मीटर के लिए विकसित किया जाना है। इसके लिए सर्वे भी किजा जा चुका है। इसके साथ ही हल्द्वानी क्षेत्र के कुछ उपकेंद्रों में तो नए स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा चुके हैं।कुमाऊं के अन्य उपकेंद्रों में भी मीटर बदलने का काम चरणों में ही किया जा रहा है।
कंपनी अनुबंध होने के बाद उपभोक्ताओं के स्तर पर सर्वे शुरू कर चुकी है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों इलाकों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाएंगे। जबकि बात करें पहाड़ी क्षेत्रों की तो यहां सिर्फ नगर की परिधि में आने वाले घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद से अपभोक्ता का मोबाइल नंबर  जरूरी हो जाएगा। आप मोबाइल से ही रिचार्ज कर सकते हैं। मीटर रिचार्ज करने के साथ ही बिजली का कितना उपयोग हो रहा है ये सब आप मोबाइल नंबर से ही एप में देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

स्मार्ट मीटर लगने के बाद आप अपने मोबाइल में ही एप से बिजली खर्च के रिकॉर्ड देख सकेंगे। इसी एप से आप मीटर को रिचार्ज भी कर पाएंगे। इसके साथ ही रिचार्ज खत्म होने का एप के द्वारा आपको अलर्ट भी मिलता रहेगा। बताया जा रहा है कि अनुबंधित कंपनी फिलहाल एप को तैयार कर रही है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉