Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगरक्राइम/दुर्घटना

सड़क हादसा: महाकुंभ से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज। महाकुंभ से लौट रहे सितारगंज के दो युवकों की शुक्रवार तड़के शाहजहांपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, इस हादसे में ट्रक में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए, इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।वहीं दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

वार्ड एक के सभासद सतीश उपाध्याय ने बताया कि वार्ड एक चिंतीमजरा निवासी 25 वर्षीय दीपू यादव पुत्र मायाराम अपने छह साथियों के साथ 25 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गया था। शुक्रवार तड़के प्रयागराज से लौटते वक्त शाहजहांपुर के पास कार ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में दीपू यादव और 28 वर्षीय सुनील उर्फ सोनू पुत्र मनोज सागर निवासी वार्ड आठ सितारगंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक घायल को सितारगंज के अस्पताल लाया गया है। मृतक दीपू पांच बहनों का इकलौता भाई था। चार बहनों की शादी हो चुकी है। दीपू सितारगंज के निजी चिकित्सालय में वार्ड ब्वॉय था। माता-पिता बुजुर्ग हैं। वह घर का इकलौता कमाने वाला था। उधर, सुनील के दो भाई और बहनें हैं। सुनील निजी कार्य के साथ किसी कंपनी में नौकरी भी करता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉