Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने हल्द्वानी तहसील में किया कार्यों का निरीक्षण, सर्वे कार्य, अतिक्रमण चिन्हीकरण को लेकर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से ली जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी तहसीलों में भूमि संबंधित पैमाइश, नफती, सीमा विवाद निस्तारण, जमीनों के कुर्रे बनाए जाने, सरकारी भूमि में कब्जा लेने आदि के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जा रही कार्यवाहियों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने तहसील हल्द्वानी के विभिन्न पटलों में जाकर दस्तावेजों का भी अवलोकन किया । इस दौरान तहसील स्तर पर गूल विवाद, पैमाइश, जमीनों के कुरें सहित सर्वे कार्य और अतिक्रमण चिन्हीकरण के संबंध में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

79 प्रकरणों में से 29 का किया निस्तारण

ADVERTISEMENTS Ad

उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान तक तहसील हल्द्वानी अंतर्गत 79 प्रकरणों में से 29 का निस्तारण कर लिया गया है, अवशेष प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मामलों का निस्तारण समय पर पूरा किया जाय। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉