Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसे में युवक की मौत, अनियंत्रित होकर बाइक बस से टकराई, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी:-  कालाढूंगी क्षेत्र में आज  गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार लालकुआं के रावत नगर निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर की ओर से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह कालाढूंगी के कमोला क्षेत्र में गुरुणी नाले के पास पहुंचे, उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बस के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जांच अधिकारी एसआई तनवीर आलम के अनुसार, मृतक पुष्कर सिंह कार्की रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था और गुरुवार सुबह अपने घर लौट रहा था। वह परिवार का इकलौता सहारा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉