Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार, क्षेत्र में दहशत का माहौल, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक 25 वर्षीय महिला की उसके पति के द्वारा कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गांव में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार सुबह रानीखेत से पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं तहसीलदार आबिद अली ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने की कार्रवाई संपन्न कराई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राथमिक जांच में महिला की मौत मारपीट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना, चटक धूप खिलने से मिलेगी राहत, अधिक ऊंचाई वाली क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं और अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉