Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम अपडेट: दो दिन मौसम रहेगा साफ, 27 दिसंबर से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आज और कल मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तीन दिन फिर बारिश और बर्फबारी शुरू होने का आसार हैं। इधर, सोमवार शाम से हुई बर्फबारी के बाद उत्तरकाशी के हर्षिल, देहरादून के चकराता और चमोली के चोपता और मालरी में सड़कें बंद हो गईं। यहां पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा के पर्यटकों की बहन वाहन भी सड़क से बर्फ हटाने के बाद ही निकल पाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से शीत हवाओं से मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। वहीं कई स्थानों पर पाला गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है। इधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 से राज्य में हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। 28 को अधिकांश हिस्सों में बारिश रहेगी और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी होगी। ऐसा ही मौसम 29 दिसंबर तक रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉