Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्वयं संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:-  बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आज नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के सख्त निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी ने नैनीताल, हल्द्वानी समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम जनता और नमाजियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी। साथ ही सभी अधिकारियों को आपसी सौहार्द बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

पर्व के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग और रूट मार्च भी बढ़ा दिए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान एसपी नैनीताल, एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ हल्द्वानी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में मौजूद रहे और लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते हुए दिखाई दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉