Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली सेवा टिकटों की बुकिंग आज 19 मई से शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज 19 मई से शुरू होगी। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12 बजे खुलेगी। 25 मई से 22 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक सकते हैं।
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। इसी दिन से गोविंदघाट से घांघरिया के लिए पवन हंस एविएशन के माध्यम से हेलिकॉप्टर सेवा संचालित होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली सेवा टिकट की बुकिंग के लिए तिथि तय कर दी है।
आईआरसीटीसी ने वेबसाइट पर बुकिंग की सूचना जारी कर दी है।
हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा संचालित हो रही है। इसमें प्रति यात्री आने-जाने का किराया 10080 रुपये है।
यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हेली बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट heliyatra.itctc.co.in पर ही हेमकुंड साहिब हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉