Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस आज: जगदंबा हार्ट केयर एंड मैटरनिटी सेंटर में जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया “वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे”

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: आज विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे) है। यह हर वर्ष 17 मई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की बीमारी के प्रति जागरूक करना है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज जगदंबा हार्ट केयर एंड मैटरनिटी सेंटर मुखानी, कपिल काम्प्लेक्स, कालाढूंगी रोड में “उच्च रक्तचाप दिवस” जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश पंत ने कहा कि अनियमित खान-पान, बदलती जीवन शैली और तनाव उच्च रक्तचाप के मुख्य कारण हैं। आजकल के युवा भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। भारत में 30 वर्ष से ऊपर के लगभग 30 प्रतिशत लोग उच्च रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित है जो कि एक चिंता का विषय है। चिकित्सक के अनुसार ब्लड प्रेशर 130/80 नॉर्मल कहलाता है, अगर इससे ज्यादा है तो सही जानकारी के लिए बीपी को लगातार एक सप्ताह तक नापना चाहिए, और किसी प्रकार की दिक्कत होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेकर ही उपचार कराना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

उच्च रक्तचाप से कैसे बचाव करें:

ADVERTISEMENTS Ad

>खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें।
>अत्यधिक शराब का सेवन न करें।
>तली भुनी चीजों का इस्तेमाल कम से कम करें।
>सुबह उठकर व्यायाम, योगा करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉