Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर दिखा उत्साह का माहौल, 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हजारों की संख्या में लोगों ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर पूरे प्रदेश में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंडवासियों ने अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर जनता ने अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के गुजरते ही सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर, जयघोष लगाकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भी वाहन से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों के प्रेम का आभार जताया।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता रहा कि उत्तराखंड की जनता में पीएम मोदी के प्रति कितना गहरा लगाव और विश्वास है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर तरफ सिर्फ ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों की गूंज सुनाई दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और प्रदेश की जनता भी उन्हें अपना अभिभावक मानती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरा उत्तराखंड मानो ‘नमोमय’ नजर आया। जगह-जगह स्वागत द्वार, पोस्टर-बैनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों ने अपने प्रिय नेता के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉