Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनी झील में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  शुक्रवार सुबह नैनीझील में शव मिलने से हड़कंप मच गया, ठंडी सड़क क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झील में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नैनी झील से बाहर निकाला, पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष शाह के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक गुरुवार देर रात युवक किसी पारिवारिक बात को लेकर नाराज था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

बताया जा रहा है कि वह देर रात घर से निकला था।  तल्लीताल कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,  मौके पर एसआई सुनील कुमार कांस्टेबल मनोज आदि लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉