Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पति ने चापड़ से मार कर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- शहर के डालनवाला में पति ने चापड़ से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी रामजी पाल (35) तीन महीने पहले अपनी पत्नी सोनू पाल (30) के साथ देहरादून में रहने आया। यह दंपति अपने तीन बच्चों के साथ डालनवाला के मोहनी रोड पर रिटायर्ड आईएफएस सीएल भसीन के मकान में किराये पर रहने लगा। रामजी राजमिस्त्री था और सोनू घरों में काम करती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान
Ad

तीनों बच्चों के स्कूल जाने के बाद करीब 10 बजे पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो रामजी ने कमरे में रखा चापड़ उठा लिया और सोनू पर हमला कर दिया। रामजी ने सोनू के गले पर चापड़ से चार-पांच वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू की चीखपुकार सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग कमरे में पहुंचे। कमरे का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले की सूचना पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार और डालनवाला इंस्पेक्टर नरेंद्र गहलावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रामजी को कमरे में ही पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रामजी पाल ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि दोनों के बीच चार दिन से विवाद चल रहा था। हालांकि विवाद की वजह उसने नहीं बताई।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया और परिसर में लगे सीसीटीवी भी खंगाले। इंस्पेक्टर गहलावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉