Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हरेला पर्व पर सिटी पार्क में पौधारोपण, आयुक्त दीपक रावत और विधायक बंशीधर भगत ने पौधारोपण कर किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

एक पेड़ माँ के नामः हरेला महापर्व पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  उत्तराखंड का लोकपर्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला महापर्व के शुभ अवसर पर आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी स्थित सिटी पार्क में संपन्न हुआ, जहां कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

आयुक्त दीपक रावत ने इस अवसर पर कहा कि “हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे दायित्व का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाना चाहिए। यह एक भावनात्मक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।” उन्होंने हरेला महोत्सव के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर भी प्रकाश डाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

विधायक बंशीधर भगत ने भी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति भागीदारी की अपील की, और कहा कि हरेला हमें प्रकृति से जुड़ने और उसे संरक्षित करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉