Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया चाफी से अलचोना-ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का किया शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के चाफी से अल्चौना -ताडा मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो को अवागमन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानियां होती थी, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, मंत्री कैड़ा ने कहा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 26 लाख स्वीकृति कराने के बाद आज निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चोरी का माल हड़पने के आरोप में आबकारी विभाग के दरोगा और कांस्टेबल निलंबित, पीआरडी जवान की सेवा समाप्ति की संस्तुति
Ad

मंत्री कैड़ा राम सिंह कैड़ा ने विनायक स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना में सम्मलित कर मंदिर सौन्दर्यकरण व पुनर्निर्माण कार्य के लिए 91 लाख स्वीकृति कराने के बाद आज मंदिर के सौन्दर्यीकरण व पुनर्निर्माण का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शभारम्भ किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य, मंदिर माला मिशन योजना के अंतर्गत मंदिरों का सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य किये जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  झांझर-अक्सौड़ा से मझेड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का सांसद व मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ, डामरीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।  उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कमल जोशी, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, प्रधान कमल देवका, लता आर्य, अंकित आर्य, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, जेस्ट प्रमुख नंदाबल्लभ ब्रजवासी, आंनदमणि भट्ट, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉