Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रामनगर- देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मिली मंजूरी, हजारों यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर/देहरादून:- कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने रामनगर-देहरादून-रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (15310/15309) के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह रामनगर और देहरादून के बीच चलने वाली पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी। नई ट्रेन के संचालन से नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद और बिजनौर के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रेल मंत्रालय के अनुसार यह सेवा क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग और सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों के बाद शुरू की जा रही है। ट्रेन के संचालन से पर्यटन, तीर्थाटन, शिक्षा, व्यापार और स्थानीय आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

नई एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:55 बजे देहरादून से चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यात्रा के दौरान ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रूट पर पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन मिलने से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगा।

नई रेल सेवा का सबसे बड़ा लाभ छात्रों, किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को मिलेगा। अब यात्री एक ही दिन में देहरादून या हरिद्वार जाकर अपने जरूरी कार्य निपटाकर वापस रामनगर लौट सकेंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील

पर्यटन की दृष्टि से भी यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के साथ-साथ गिरिजा देवी मंदिर, सीतावनी (सीतामढ़ी) और अन्य धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। वहीं हरिद्वार और देहरादून के माध्यम से चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन सुविधाजनक साबित होगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, एसी चेयर कार, शयनयान (स्लीपर), द्वितीय श्रेणी चेयर कार और सामान्य द्वितीय श्रेणी सहित विभिन्न श्रेणियों के कोच लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉