Medical
उत्तराखण्डटिहरी

अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, सवार 10 लोगों में 8 की मौके पर मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी गढ़वाल:- हरिद्वार से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे लोगों का वाहन आज गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार 10 लोगों में से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के नैलचामी क्षेत्र के चकरेड़ा गांव से 10 लोग हरिद्वार अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान दोपहर करीब 2:15 बजे उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, विधायक किशोर उपाध्याय, एसएसपी श्वेता चौबे और सीएमओ डॉ. श्याम विजय मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल पर तीखा मोड़ और अधिक ढलान है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

मृतकों के नामः

● आशा लाल (40) पुत्र अषाडू, ग्राम ठेला नैलचामी भिलंगना
● विजय लाल (36) पुत्र भुरखिलिया, ग्राम ठेला नैलचामी भिलंगना
● प्रेमलाल (60) पुत्र संतूलाल, ग्राम चकरेड़ा घनसाली
● महावीर (60) पुत्र विशु लाल, ग्राम चकरेड़ा घनसाली
● शिव सिंह (35) पुत्र पुष्कर सिंह, चालक, ग्राम होल्टा घनसाली
● सोहन लाल (65) पुत्र गोपाल, ग्राम चकरेड़ा घनसाली
● लक्ष्मण (65) पुत्र मुरखिलिया, ग्राम चांजी घनसाली
● एक अज्ञात शव (शिनाख्त शेष)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉