Medical
राष्ट्रीय

देश भर में केंद्रीय और नवोदय विद्यालय खोलने का रास्ता साफ, मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad

देशभर में नए केंद्रीय और नवोदय विद्यालय खोलने का रास्ता साफ हो गया है. मोदी कैबिनेट ने कुल 85 केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालयों को खोलने की मंजूरी दे दी है. इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अंतिम छोर पर बैठे लोगों के बच्चों तक भी पहुंच सकेगी, इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट से लिखा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. इसी कड़ी में हमारी सरकार ने देशभर में 28 नए नवोदय विद्यालयों को मंजूरी दी है. इससे आवासीय और गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का बड़े दायरे में विस्तार होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, स्कूली शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा सुलभ बनाने के लिए हमारी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे, इस कदम से जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ होगा, वहीं रोजगार के भी बहुत सारे नए अवसर बनेंगे।
जानकारी के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार अगले 8 सालों में इन विद्यालयों को खोलने के लिए आठ हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी. ये सभी स्कूल पीएम-श्री स्कूलों के रूप में काम करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इन स्कूलों को खोलने पर अहम फैसला लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मोदी कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी, उन्होंने कहा कि, देश के 19 राज्यों में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे. इनमें एक केंद्रीय विद्यालय दिल्ली के खजूरी खास में भी खोला जाएगा. इन 85 नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से 82 हजार से ज्यादा छात्रों को पढ़ाई लिखाई का मौका मिलेगा. कैबिनेट ने कर्नाटक के शिमोगा जिले में पहले से चल रहे एक केंद्रीय विद्यालय को अपग्रेड करने का भी फैसला लिया है।

वहीं जिन नए 28 नवोदय विद्यालयों को खोला जाएगा उनमें 15 हजार से ज्यादा छात्रों को प्रवेश मिलेगा, इसके साथ ही 1300 से अधिक नए लोगों को शिक्षक सहित दूसरे पदों पर नौकरी का भी मौका मिलेगा, केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए मोदी सरकार करीब 5872 करोड़ रुपये खर्च करेगी. जबकि नए नवोदय विद्यलायों को खोलने का खर्च करीब 2360 करोड़ रुपये आएगा. बता दें कि वर्तमान में देशभर में 1,256 केंद्रीय विद्यालय हैं. इनमें से तीन विदेशों में हैं. जिनमें मॉस्को, काठमांडू और तेहरान एक-एक केंद्रीय विद्यालय है.

केंद्र सरकार जो 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने जा रही है उनमें 13 विद्यालय जम्मू-कश्मीर, 11 मध्य प्रदेश, 09 राजस्थान, 08 ओडिशा, 08 आंध्र प्रदेश, 05 उत्तर प्रदेश, 04 उत्तराखंड, 04 छत्तीसगढ, 04 हिमाचल प्रदेश, 03 कर्नाटक और एक स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा. इनके अलावा तीन स्कूल गुजरात, तीन महाराष्ट्र, दो झारखंड, दो तमिलनाडु, दो त्रिपुरा, एक दिल्ली, एक अरुणाचल प्रदेश, 1-1 स्कूल असम और केरल में खोला जाएगा.

इनमें अरुणाचल प्रदेश में आठ, तेलंगाना में सात, असम में छह, मणिपुर में तीन, पश्चिम बंगाल में दो, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक-एक नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे. वहीं उत्तर प्रदेश में जो 5 केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे वे प्रयागपुर-जौनपुर, महराजगंज, बिजनौर, चांदपुर-अयोध्या, कन्नौज जिलों में खुलेंगे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉