Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड में अभी बारिश से राहत के आसार नहीं, 24 सितंबर तक अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।:- प्रदेश के पर्वतीय जिलों में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं लग रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

मौसम केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

पूर्वानुमान के मुताबिक 24 सितंबर तक राज्य के अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने पर्वतीय और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉