Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे लोहाघाट, मल्लिकार्जुन स्कूल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहाघाट में स्थित मल्लिकार्जुन स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. इस संकल्प की सिद्धि के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपना योगदान दे रही हैं, जो सराहनीय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

सीएम ने कहा पीएम मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में शिक्षा का अहम योगदान है. शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे इन प्रयासों से हम न केवल समाज के हर वर्ग को जोड़ रहे हैं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र की दिशा में भी काम कर रहे हैं.

युवाओं को दी जा रही रोजगारपरक शिक्षा

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि वे शैक्षिक दृष्टिकोण से सक्षम बनने के साथ ही रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार हों.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉