Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक, मानसून से पहले सभी कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में मानसून पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील क्षेत्रातर्गत आपदा न्यूनिकरण, रोकथाम आदि से सम्बंधित जो भी कार्य विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे है उनकी मानिटरिंग वह अवश्य करें, तथा समय समय पर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करें। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त हल्द्वानी को नगर में स्थित रकसिया आदि नाले की सफाई व मरम्मत कार्य मानसून से पूर्व कराने के निर्देश देने के साथ ही हल्द्वानी शहर के 15 से अधिक आन्तरिक नालों जिसमें मुख्य रूप से इन्द्रा नगर, शनिबाजार के नाले हैं उनकी भी सफाई समय से पूर्व कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कलसिया नाले की सफाई सिंचाई विभाग द्वारा की जायेगी। इसके लिए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सेना में सेवा पूरी करने के बाद लौटे अग्निवीरों को रोजगार से जोड़ने की कवायत तेज, करीब 1200 जवानों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास
Ad

जिलाधिकारी ने कहा कि देवखड़ी नाले हेतु एडीबी तथा वन विभाग के द्वारा दीर्घकालीन योजना पर कार्य किया जाना है, जिसमें समय लगने की संभावना है अतः तात्कालिक प्लान बनाया जाए ताकि मानसून से पूर्व कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। हल्द्वानी में रकसिया, कल्सिया, देवखड़ी नाला, ब्यूराखाम क्षेत्र, बिठौरिया नाला, जमरानी फीडर नहर आदि क्षेत्रों में उपाय करने के साथ साथ विभिन्न विभागों को आपदा के तहत स्वीकृत धनराशि के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने छोटा कैलाश मंदिर में 2.65 करोड़ की लागत से होने वाले सौन्दर्यीकरण, पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ, ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉