Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में पानी में फंसने पर पलटी स्कॉर्पियो कार, 10 लोग थे सवार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कल आधी रात में हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। शेर नाला में अचानक पानी आ जाने से एक स्कार्पियो कार पानी में फंसने से पलट गई। कार में दस लोग सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद सभी ने पुलिस का आभार जताया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम के साहस की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई की रात्रि लगभग 12:30 बजे शेरनाला में अचानक अत्यधिक जलभराव होने के कारण स्कार्पियो वाहन तेज बहाव में बहकर पलट गया। वाहन में 10 यात्री सवार थे जो गंभीर संकट में फंस गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ के चलते सभी 10 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इनमें अमन कश्यप, चालक राहुल कश्यप, टीटू दिवाकर, मनीष लोधी, रमेश चन्द्र. चन्द्र सैन, अंकित कटियार, करन लोधी, रोहित कश्यप व अभिमन्यु शामिल थे। यह सभी जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। सवार यात्रियों ने बताया कि वे जागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, चोरगलिया जंगल क्षेत्र में पहुँचे तो नाले पर हल्का पानी बह रहा था। जैसे ही वाहन ने नाला पार करने का प्रयास किया, अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वाहन बहकर पलट गया। तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कांस्टेबल अकुंश चन्याल, मो. नाजिर, चालक दिनेश लाल, होमगार्ड दिनेश सिंह शामिल थे। पुलिस ने परिजनों को फोन पर तत्काल सूचित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम की तत्परता, साहस एवं समर्पण भावना की सराहना की गई। कहा कि नदी-नालों से दूर रहें, बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, देर रात अनावश्यक यात्रा से बचें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉