Medical
उत्तराखण्ड

विजडम स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया

विज़्डम पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबन्ध निदेशक आरएस पोखरिया ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता की शुरूआत ब्लास्टिक बैलून प्रतियोगिता से की गई जिसमें नर्सरी से दक्ष गोस्वामी, एलकेजी से दीपक मौर्या व यूकेजी से प्रीत कौर प्रथम रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

बीन बैग बैलेंस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से सात तक क्रमशः भावेश, मनप्रीत सिंह, बैलून रेस में, कक्षा  की कनिका गोला, भूपेश, कक्षा 4 की लक्षिता, वाणी बोरा, 50 मीटर दौड़ में दीपांशु खत्री कक्षा-5, साक्षी बजवाल, कक्षा-6, तुषार नयाल कक्षा-7 प्रथम रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
Ad

हुला कोन दौड़ में कक्षा-8 से निशा रैकुनी, तुषार नयाल प्रथम, 100 मीटर दौड़ में कक्षा-9 से राहुल उप्रेती, निशा रैकुनी प्रथम रहे।
इण्टर हाउस खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मदन मोहन मालवीय सदन प्रथम व बालक वर्ग में गुरू गोविन्द सिंह सदन प्रथम रहा वहीं वॉलीवाल प्रतियोगिता में कक्षा-11 ने जीत का आगाज किया। सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्रों द्वारा सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस 100 मीटर गहरे गधेरे में गिरी, आठ यात्रियों की मौत, कई घायल, बस में लगभग 35 यात्री थे सवार
Ad

वार्षिक खेल आकलन के आधार पर मदन मोहन मालवीय सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी प्रदान की गयी। इस अवसर पर खेल अध्यापक कमलेश तिवारी, किशोर भगत, अरूण सिंह, नीता पाण्डे आदि ने योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉