Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका नैनीताल ने चलाया “सेल्फी विद जूट बैग” जागरूकता अभियान, कहा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का लें संकल्प

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- मां नंदा देवी महोत्सव के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से “सेल्फी विद जूट बैग” जागरूकता अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित जूट एवं कपड़े के आकर्षक बैगों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस पहल के माध्यम से स्थानीय महिलाओं के हस्तशिल्प एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के साथ ही आमजन को प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने रात को चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से आभूषण और नगदी बरामद, दूसरे फरार साथी की तलाश जारी
Ad

अभियान के तहत लोगों को जूट एवं कपड़े के बैग के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा दैनिक जीवन में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसपोर्ट नगर का सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण, यातायात नगर के प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Ad

नगर पालिका की ओर से लोगों से अपील की गई कि प्लास्टिक को ‘ना’ कहें और जूट एवं कपड़े के बैग अपनाएं। मां नंदा देवी के पावन पर्व पर नैनीताल की झील, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लें।

अभियान में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉