Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश में 11 जनवरी को बंद का आह्वान, पिता ने की सभी से समर्थन की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल:- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में एक बार फिर से जनाक्रोश फूट पड़ा है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर मंच पर न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी बीच अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का ऐलान करते हुए प्रदेशवासियों से एकजुट होकर बेटी को न्याय दिलाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि अंकिता केवल उनकी बेटी नहीं थी, बल्कि पूरे देश की बेटी थी। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीति की नहीं, बल्कि सच्चाई और इंसाफ की है। उन्होंने खासतौर पर व्यापारी वर्ग और सामाजिक संगठनों से बंद को सफल बनाने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

उर्मिला सनावर द्वारा जारी वीडियो और कथित ऑडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि अभी तक उनकी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन सामने आए तथ्यों और बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके और दोषियों को सख्त सजा मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि हाल ही में सामने आए वीडियो के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार किसी भी जांच से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और वह स्वयं अंकिता के माता-पिता से मुलाकात करेंगे।

अब 11 जनवरी को प्रस्तावित उत्तराखंड बंद को लेकर प्रदश में हलचल तेज हो गई है। एक बार फिर अंकिता के लिए इंसाफ की आवाज़ पूरे प्रदेश में गूंजने लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉