Medical
उत्तराखण्डचमोली

कार में लगी आग, अंदर मिला महिला का जला हुआ शव, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली। उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ-सुभाई मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई, जब आग बुझाई गई तो कार के अंदर एक महिला का जला हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि आग लगने की वजह और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना है या फिर कोई साजिश तो नहीं है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कार में मौजूद महिला अकेली थी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

फिलहाल, घटना से जुड़ी हर संभावित कड़ी को खंगाला जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉