Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाचंपावत

टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, तीन घायल

ADVERTISEMENTS Ad

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात कार दुर्घटना होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बरेली के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक कार संख्या-यूपी, 25 डीई 1485 में सवार युवक रात में दो बजे टनकपुर ककरालीगेट से चंपावत की ओर निकले। सभी घूमने के लिए पिथौरागढ़ जा रहे थे। सूखीढांग के समीप कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी सुबह पांच बजे उस समय लगी जब हाईवे पर अन्य वाहन गुजर रहे थे। वाहन चालकों की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने सभी को खाई से निकालकर उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

अस्पताल पहुंचने से पहले ही 32 वर्षीय मनोज पुत्र तेजपाल, बसंत विहार, बरेली ने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, 30 वर्षीय अर्पित गंगवार पुत्र अमर सिंह बसंत बिहार बरेली, 22 वर्षीय जोगिन्दर राजपूत पुत्र हीरालाल, निवासी कर्मचारी नगर, इज्जतनगर बरेली और 24 वर्षीय अमन पुत्र राम रईस, निवासी कर्मचारी नगर, इज्जतनगर बरेली गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार टनकपुर अस्पताल में चल रहा है। उन्हें हायर सेंटर भेजने की तैयारी चल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉