Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में गर्मी से राहत के आसार नहीं, 19 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून आने के बावजूद फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगामी दिनों में भी मौसम बदलने की संभावना नहीं है। 19 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

बीते दो दिनों से प्रदेश भर में बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर तेज धूप खिलने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, वहीं पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उमस भरे मौसम के चलते दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल लगातार बारिश के संकेत नहीं हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर बादल बनने के कारण कुछ स्थानों पर तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉