Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विजडम स्कूल में धूमधाम से मनाया मातृ दिवस, जीवन निर्माण में मातृशक्ति के योगदान को याद किया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में आज प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल व उप प्रधानाचार्य नीता पाण्डे ने दीप प्रज्ज्वलित कर मातृ दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरुआत की। मातृशक्ति ने अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिला भागीदारी, नशामुक्ति, जागरुकता अभियान, देश प्रेम, भारतीय संस्कृति एवं भावी पीढ़ी को सोशल मीडिया से दूर रखने व आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए नये भारत की परिकल्पनाओं को साकार करने का प्रण लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

विशेष कार्यक्रमों में रैम्प वॉक, आवाज पहचानो, नृत्य व गायन आदि मुख्य रहे, जिसमें अभिभावक किरण आर्या, ज्योति पाण्डे, रजनी मेहरा, शोभा पाण्डे, रेखा घुड़दौड़ा, भावना बिष्ट, बबीता बिष्ट व रेनू भैसोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मातृशक्ति हेतु जलपान की व्यवस्था भी विद्यालय प्रबंधन के द्वारा की गई ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया मिलावटखोरी के विरुद्ध विशेष अभियान, प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूने संग्रहित, अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई
Ad

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राजेन्द्र पोखरिया ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए, भावी पीढ़ी को संस्कारित करने व जीवन निर्माण में मातृशक्ति के योगदान को याद दिलाते हुए बच्चों को नशे व सोशल मीडिया से दूर रखने का आहृवान किया। कार्यक्रम प्रभारी पूनम मठपाल, अरुण सिंह, महेन्द्र सिंह मेहरा व कमलेश तिवारी आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉