Medical
राष्ट्रीय

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने स्टेज-4 कैंसर को दी मात, कैंसर को मात देने में लाइफस्टाइल और डाइट की बताई महत्वपूर्ण भूमिका

ADVERTISEMENTS Ad

  नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू स्टेज-4 इनवेसिव कैंसर से जूझ रही थी। जिसके लिए उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी भी करवाई। करीब एक साल से वो कैंसर से जंग लड़ रही थी। लेकिन इस दौरान उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और डट कर इस जानलेवा बिमारी का सामना किया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रेस कॉन्फरेंस में नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि कैसे डॉक्टर ने स्टेज-3 में ही हाथ खड़े कर दिए थे। बेटे की शादी के बाद उनकी पत्नी को दोबारा से कैंसर लौट आया था। उनके बचने पर भी संदेह था। उनका पटियाला के सरकारी अस्पताल में इलाज चला। कैंसर को मात देने में सिद्धू ने लाइफस्टाइल और डाइट की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने अपने लाइफस्टाइल में नींबू पानी, एप्पल साइडर विनेगर, कच्ची हल्दी, तुलसी और नीम के पत्ते आदि चीजों का इस्तेमाल किया।

ADVERTISEMENTS Ad

डायट में इन चीजों को किया शामिल

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही उन्होंने विटामिन सी से भरपूर चीजें और अखरोट, कद्दू, चुकंदर, अनार, आंवला आदि फल खाए। साथ ही अपनी डाइट में एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजों को शामिल किया। खाने में कोल्ड प्रेस्ड तेल जैसे नारियल का तेल, मूंगफली का तेल और बादाम के तेल आदि यूज किया। वो अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी और लौंग, इलायची दालचीनी और गुड़ की चाय के साथ करती थी।

लाइफस्टाइल और फास्टिंग से हुआ असर

सिद्धू ने आगे बताया कि उन्होंने खाने के बीच गैप रखा। साथ ही कार्वोहाइडेट, मीठा आदि चीजों का सेवन नहीं किया। जिससे कैंसर सेल्स अपने आप मरने लगे। उन्होंने बताया कि वो शाम को करीब छह बजे खाना खा लेती थी और फिर अगली सुबह 10 बजे के करीब नीबू पानी पीती थी। उसके बाद 10-12 नीम के पत्तों को खाती थी।सिद्धू ने आगे बताया कि इस डाइट को फॉलो कर उन्होंने भी फैटी लिवर की समस्या को खत्म किया। साथ ही 25 किलो वजन भी कम किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉