Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा जैसी भव्य होगी 45 अन्य प्राचीन मंदिरों की यात्रा: हेमंत द्विवेदी

ADVERTISEMENTS Ad

गोपेश्वर:-बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा जैसे भव्य रूप में संपन्न हो रही है, उसी तरह समिति से जुड़े 45 अन्य प्राचीन मंदिरों की यात्रा व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार और बीकेटीसी मिलकर सभी मंदिरों में दर्शन, सुरक्षा और अन्य सभी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन के उपरांत बीकेटीसी अध्यक्ष ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 45 अन्य मंदिरों को भी प्रमुख तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोग बदरीनाथ-केदारनाथ की ही तरह अन्य तीर्थों के दर्शन कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन और आईटीबीपी अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने यात्रा की सुचारु व्यवस्था पर चर्चा की। मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉