Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महाराष्ट्र में हुए राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन में हल्द्वानी के नाड़ी वैद्य डॉ. राहुल गुप्ता सम्मानित, देश भर से आए 400 से अधिक आयुर्वेदिक चिकित्सक और छात्र रहे उपस्थित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ नांदेड़, महाराष्ट्र: – 14 से 16 नवंबर तक नांदेड़ में विश्व निलयी संस्था के द्वारा आयोजित “विश्वेश्वर गुरुकुल” नामक राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन में श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद चिकित्सालय मुखानी हल्द्वानी के संस्थापक नाड़ी वैद्य डॉ. राहुल गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन का विषय था “अस्थि विकार और आयुर्वेद” और इसमें देशभर से 400 से अधिक बीएएमएस चिकित्सक और छात्र उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्मेलन में डॉ. गुप्ता ने अपने आयुर्वेदिक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि आयुर्वेद में फ्रैक्चर जैसे जटिल रोगों का भी उपचार सम्भव है। साथ ही उन्होंने अपने एक रुग्ण की केस स्टडी जो कि घुटनों के गम्भीर (शैट्जकर टाइप 2) फ्रैक्चर से ग्रसित था (जिसमें ऑर्थोपेडिक सर्जन ने तीन दिन के अंदर सर्जरी करवाने का निर्देश दिया था) उसकी आयुर्वेद चिकित्सा के पश्चात मिले पूर्ण स्वास्थ्य लाभ का वीडियो डॉक्युमेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Ad

इस सम्मेलन में डॉ. गुप्ता के अलावा आयुर्वेद के अन्य प्रसिद्ध चिकित्सकों ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिनमें डॉ. सी सुरेश कुमार (केरल के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद ऑर्थोपेडिक चिकित्सक) डॉ. प्रसाद आमले (अमरावती), डॉ. अविनाश अमृतवाड (नांदेड़), डॉ. चंद्रकुमार देशमुख (विद्धकर्मा एक्सपर्ट), आदि प्रमुख थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

इस अवसर पर वैद्य राहुल गुप्ता ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं हमेशा आयुर्वेद के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाने के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

सम्मेलन में उपस्थित सभी चिकित्सकों और छात्रों ने डॉ. गुप्ता के व्याख्यान की प्रशंसा की और उनके अनुभव से प्रेरित हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉