Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं मौके पर तैनात, पुलिस का कड़ा पहरा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में चल रहे छात्रसंघ चुनाव सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु  नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए हैं।
     एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून व्यवस्था को किसी भी स्थिति में प्रभावित न होने दिया जाए तथा किसी भी अराजक तत्व पर तुरंत सख्त कार्यवाही की जाए।
        कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। संभावित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नज़र है। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी प्रभावी किया गया है।
   एसएसपी नैनीताल के साथ मौके पर डॉ. जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम नैनीताल, नितिन लोहनी सहित पुलिस अधिकारी और जवान लगातार मौके पर मौजूद रहकर चुनाव प्रक्रिया को शांति व पारदर्शिता से संपन्न कराने में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉