Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, 128 कबाड़ी, 158 मेडिकल स्टोर, 7 गन शॉप, 187 मोबाइल शॉप की चैकिंग कर 133 लोगों के किए चालान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधीनस्थों को प्रभावी चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाकर चोरी के सामान, अवैध नशे की खरीद फिरोख्त तथा  बाहरी/घुमंतू/संदिग्धों के आवागमन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद के थाना क्षेत्रों में स्थित सभी कबाड़ी, मेडिकल स्टोर, शॉप तथा मोबाइल शॉप में वृहद स्तर पर चैकिंग/सत्यापन कार्यवाही करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिस आदेश के क्रम डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस टीमों द्वारा बीते दिवस देर शाम तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 128 कबाड़ी शॉप, 158 मेडिकल स्टोर, 07 गन शॉप, 187 मोबाइल शॉप की प्रभावी चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कर अनियमितता पाये जाने पर 133  लोगों/संचालकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के चालान कर कुल 40,400 /– रुपए संयोजन शुल्क जुर्माना किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

सभी कबाड़ी शॉप, मेडिकल स्टोर, गन शॉप तथा मोबाइल शॉप संचालकों को उनके कर्मियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने तथा सुरक्षा के मानकों का पालन करने की हिदायत दी गयी। सभी को बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने पाये। किसी भी प्रकार पुलिस सहायता के लिये पुलिस टोल फ्री नम्बर 112 पर सम्पर्क करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉