Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे, डीएम ने की जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे, बता दें पौड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ आज पौड़ी पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने और अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार देर शाम पौड़ी के डीएम डॉ.आशीष चौहान ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने कांडी व यमकेश्वर के हेलीपैड और कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 6 और 7 फरवरी को अपने पैतृक गांव यमकेश्वर क्षेत्र के पंचूर में अपने परिवार के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पंचूर पहुंचेंगे, जबकि 8 फरवरी को यूपी के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

6 फरवरी को 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

सीएम योगी 6 फरवरी को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे, इसके साथ ही विथ्याणी में आयोजित किसान मेला और विकास प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान पंतनगर यूनिवर्सिटी के कृषि मेले का सीएसआर माध्यम से उद्घाटन व जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉