Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

38वें नेशनल गेम्स की तारीखों का ऐलान, आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच कमेटियों का गठन

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड में भारतीय ओलंपिक संघ ने 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की तारीख पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से यह सूचना दे दी है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते माह मुख्यमंत्री धामी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा से मुलाकात कर राष्ट्रीय खेलों की तारीख घोषित किए जाने का अनुरोध किया था। डॉ. उषा ने तभी आयोजन की प्रस्तावित तारीखों को स्वीकृति दे दी थी, अब इस तिथि का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। अगले साल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड में आयोजित होंगे।
नेशनल गेम्स को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इनमें सुश्री सुनैना की अध्यक्षता में गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी, मधुकांत पाठक की अध्यक्षता में एनएसएफ/एसओए कोऑर्डिनेशन कमेटी, विथल शिरगोंकार की अध्यक्षता में प्रोटोकॉल कमेटी, सुश्री सुमन कौशिक की अध्यक्षता में सेफगार्डिंग कमेटी और आईएएस आरके सुधांशु की अध्यक्षता में प्रिवेंशन ऑफ मैनिपुलेशन ऑफ कम्पटीशन कमेटी गठित की गई है।
सीएम ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखण्ड में 38वें नेशनल गेम्स बेहद सफल और ऐतिहासिक होंगे। इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार है। राज्य सरकार इस आयोजन को यादगार बनाने में कोई भी कसर बाकी नहीं रखेगी। सीएम ने कहा कि जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल बेहतर ढंग से आयोजित किए जाएंगे, हमारा यह प्रयास रहेगा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बेहतर हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम विभाग ने 1 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश की आशंका
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉