नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सख्त, गुंडा एक्ट में चार को किया जिला बदर

1 जनवरी से 8 अक्टूबर तक कुल 94 अराजक तत्वों के खिलाफ की गई जिला बदर की कार्यवाही
नैनीताल:- जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन नैनीताल) द्वारा समीर खान पुत्र श्री शाहिद निवासी स्टेट बैंक वाली गली, नई बस्ती थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल को 6 माह हेतु जिला बदर किया गया है।
मनीष पुत्र श्री गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को भी 6 माह हेतु जिला बदर किया गया है।

अरूण आर्या पुत्र श्री हरीश आर्या गुजरीड़ा बस्ती फतेहपुर, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल तथा डीकर सिंह कोरंगा पुत्र श्री जवाहर सिंह निवासी संजयनगर-01, बिन्दुखत्ता, लालकुआं, जिला नैनीताल को एक एक माह के लिए जिला बदर किया गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बताया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है ताकि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे इसको लेकर समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।










