Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी राहत, तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को दी मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर का लाभ एक जुलाई 2026 से मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्र सरकार की ओर से सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि किए जाने के बाद राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को केंद्र के समान लाभ देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य कर्मचारियों के डीए में वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 233 एक्टिव सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर
Ad

महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ ही स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे विभिन्न विभागों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवहन निगम में 59 नई बसें शामिल, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बीएस 06 वाली इन बसों से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
Ad

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार पात्र कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान एरियर के रूप में नकद किया जाएगा। यानी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए के साथ पिछले चार माह का बकाया भी मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी और महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने के निर्णय को राज्य कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉