Medical
राष्ट्रीय

हिमाचल में बारिश से हालत चिंताजनक, डैम टूटने से कई वाहन बहे, राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीम रवाना

ADVERTISEMENTS Ad

शिमला:- हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात को चिंताजनक बने हुए हैं। प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में रविवार को भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। इस दौरान मलाणा-1 जल विद्युत परियोजना द्वारा बनाया गया कॉफर डैम बाढ़ के दबाव में आंशिक रूप से टूटने से इलाके में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र (डीपीसीआर) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डैम टूटने की इस घटना में एक हाइड्रा मशीन, एक डम्पर, एक रॉक ब्रेकर, और एक कैंपर या कार बाढ़ के पानी में बह गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

वायरल हुआ भयावह वीडियो
डैम टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें भयावह मंजर साफ देखा जा सकता है। वीडियो में बेकाबू पानी को तेज रफ्तार से निचले इलाकों की ओर बहते हुए देखा गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पानी की गति इतनी तेज थी कि भारी-भरकम मशीनें भी देखते ही देखते बह गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

भूस्खलन से हालात और बिगड़े
घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गया है और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

प्रशासन ने की अपील:
जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे पहाड़ी इलाकों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉