Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से चालक की गर्दन कटने से मौत, पुलिस की प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल न करने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से नमामि गंगे प्रोजेक्ट के चालक की गर्दन कटने से मौत हो गई। मृतक चालक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की है, मृतक की पहचान अशोक कुमार (46) निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, अशोक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था, वह नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हाइड्रा मशीन चलाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार बुधवार को अशोक अपनी बाइक से जा रहा था, जगजीतपुर में अचानक उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया. इस दौरान उसकी सांस की नली कट गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad

स्थानीय लोग लहूलुहान हालत में अशोक को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले को लेकर थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा, इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉