Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

धनतेरस, दीपावली पर्व और वीकेंड के चलते नैनीताल पुलिस ने तीन दिवसीय डायवर्जन प्लान किया जारी, कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगी शटल सेवा, भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आने वाले पर्व धनतेरस, दीपावली और वीकेंड के दौरान कैंची धाम, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने तीन दिवसीय यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। यातायात पुलिस ने इस दौरान भारी वाहनों, बसों और चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं। साथ ही कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के निजी वाहनों के लिए पार्किंग तथा शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यातायात प्लान के अनुसार सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं, बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले वाहन लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इसी तरह हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड के रास्ते भेजे जाएंगे। काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

कैंची धाम पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। भीमताल की ओर से आने वाले निजी वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल में खड़े किए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर पहुंच सकेंगे। वहीं, ज्योलिकोट, गेठिया और नैनीताल मार्ग से आने वाले निजी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से भी कैंची धाम के लिए शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता अधिवक्ता का शव गधेरे से बरामद, सूचना से क्षेत्र में सनसनी, संदिग्धों से पूछताछ जारी

भीमताल, नैनीताल और ज्योलिकोट की ओर से खैरना, गरमपानी और बेतालघाट जाने वाले स्थानीय वाहन दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड प्रथम, सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग और शिप्रा पुल भवाली होते हुए भेजा जाएगा।

पुलिस ने वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी, दोपहिया वाहनों और पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। यातायात पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से निर्धारित डायवर्जन रूट, पार्किंग और शटल सेवा का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉